जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुलगाम (Kulgam)के एक गांव में मंगलवार सुबह मिला क्षत-विक्षत शव राइफलमैन शाकिर मंजूर का होने का दावा किया गया है. सेना का जवान शाकिर पिछले साल 2 अगस्त से लापता था. उनका शोपियां जिले में आतंकियों ने अपहरण कर लियाा था. शाकिर को टॉर्चर किया गया और बाद में मौत के घाट उतार दिया गया. शाकिर मंजूर के पिता मंजूर अहमद ने NDTV से कहा, 'मैंने शव की पहचान की है...यह मेरा बेटा है. मैंने पैरों से उसकी पहचान की. उसके बालों और पहने हुए ब्रेसलेट से भी उसे पहचाना.' हालांकि पुलिस ने कहा है कि डीएनए टेस्ट सहित फोरेंसिक जांच कराए जाने की जरूरत है ताकि यह पुख्ता रूप से कहा जा सके कि शव शाकिर मंजूर का ही है. एक स्थानीय निवासी इस शव को देखने के बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी. शव बरामद होने की जानकारी 56 वर्षीय मंजूर अहमद को भी मिली जिनका पिछला एक वर्ष अपने लापता बेटे की खोज में बीता है.
मंजूर अहमद ने ही अपहरण के कुछ दिन बाद बेटे के खून से सने कपड़े बरामद किए थे. पिछले एक साल से रोजाना, वह फावड़ा और कुदाली लेकर बेटे की तलाश में निकाल जाते थे और खाली हाथ लौटते थे. परिजनों का आरोप है कि सरकार की ओर से शाकिर मंजूर की तलाश में कोई मदद नहीं मिली. यहां तक कि उन्हें आर्थिक मुआवजा भी नहीं मिला. आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, मंजूर पिछले साल से लापता (मौत नहीं) थे. इसके मायने यह हैं कि परिवार उनके वेतन या मुआवजे का हकदार नहीं है. परिवारवालों का यह भी आरोप है कि उनसे पूछताछ की गई कि शाकिर कहीं आतंकी ग्रुप से तो नहीं जुड़ गया. मंजूर के अनुसार, उनके बेटे को अपहरणकर्ताओं ने टॉर्चर किया क्योंकि वे उससे इस तरह का बयान दिलवाना चाहते थे लेकिन बेटे ने इससे इनकार कर दिया .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस जवान के लापता होने के कुछ माह बाद पुलिस ने कहा कि जिस आतंकी ने शाकिर को मारने का दावा किया है, वह एक मुठभेड़ में मारा गया है लेकिन यह पता नहीं चला कि सैनिक के शव को कहां फेंका. शाकिर परिवार के साथ ईद मनाने आया था बाद में शिविर वापस लौटते वक्त वह लापता हो गया था. उसकी अधजली कार भी बरामद हुई थी कुछ दिनों बाद उसके खून से सने कपड़े सेव के बाग में मिले थे.
- - ये भी पढ़ें - -
* अगर कोई महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करेगा तो हश्र दुर्योधन जैसा होगा : योगी
* पंजाब सीएम की चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली यात्रा पर आप और अकाली दल ने साधा निशाना
* भारत में पिछले 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में 3.25 प्रतिशत बढ़ोतरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं