विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2022

साइरस मिस्त्री का मुंबई के जेजे अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, सड़क हादसे में हुई थी मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडोले दंपति को इलाज के लिए सोमवार को सुबह वापी से सड़क मार्ग से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया.

पोस्टमार्टम देर रात दो बजकर 27 मिनट पर किया गया.
  • शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है.
  • पोस्टमार्टम रात दो बजकर 27 मिनट पर हुआ.
  • गुजरात से लौटते समय हुआ सड़क हादसा.
मुंबई:

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री तथा एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात यहां सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया. अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई. वे गुजरात से लौट रहे थे.

प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले (60) उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे. हादसे में दोनों घायल हो गए और उन्हें गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुंबई में जेजे अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शवों को देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर पालघर में कासा उप-जिला अस्पताल से यहां लाया गया. पोस्टमार्टम देर रात दो बजकर 27 मिनट पर किया गया. शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है

.अधिकारी ने और कोई जानकारी नहीं दी. इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडोले दंपति को इलाज के लिए सोमवार को सुबह वापी से सड़क मार्ग से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया.

VIDEO: विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में जुटे CM नीतीश, दिल्ली में कई विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyrus Mistry, Post-mortem, JJ Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com