कस्टम डिपार्टमेंट ने शाहरुख खान से कस्टम ड्यूटी भरवाई.
मुंबई:
मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान से कस्टम ड्यूटी भरवाई. सूत्रों के मुताबिक शाहरुख शारजाह से आए थे. दरअसल शाहरुख प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर आए और उसके बाद T3 टर्मिनल पर से जा रहे थे तब उनके लगेज की जांच की गई.
जानकारी के मुताबिक उनके पास महंगी घड़ियों के 6 कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये के करीब थी. इसके लिए शाहरुख खान को 6.83 लाख रूपये की कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ी, उसके बाद उन्हें जाने दिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sharukh Khan, Mumbai Airport, Custom Department