विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

मुंबई के बाद पुणे में बढ़ते मामलों से संकट,स्कूल-कॉलेज बंद और रात में घूमने वालों पर कार्रवाई

Pune Corona Virus Cases : पुणे में शनिवार को 849 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. पुणे के डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव ने कहा कि शादी, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम से पहले पुलिस की अनुमति ज़रूरी होगी.

मुंबई के बाद पुणे में बढ़ते मामलों से संकट,स्कूल-कॉलेज बंद और रात में घूमने वालों पर कार्रवाई
Pune में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई
मुंबई:

महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई के बाद पुणे में भी कोरोना संक्रमण में तेज उछाल से सरकार की परेशानी बढ़ गई है. पुणे में शनिवार को 849 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. संक्रमण पर काबू पाने के लिए पुणे के जिलाधिकारी ने रविवार को नई गाइडलाइन का ऐलान किया. इसके तहत रात 11 से सुबह 6 बजे तक बेवजह बाहर घूमने वालों पर कार्रवाई होगी.

अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोग, फल, सब्ज़ी, दूध विक्रेता को बाहर जाने की अनुमति होगी. लेकिन 28 फवरी तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. होटल, रेस्टोरेंट को 11 बजे तक खुले रहने की अनुमति रहेगी. होटल-रेस्तरां पहले रात 1.30 बजे तक खुले रह सकते थे. पुणे के डिविजनल कमिश्नर सौरभ राव ने कहा कि शादी, राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम से पहले पुलिस की अनुमति ज़रूरी होगी.

मुंबई के साथ ही पुणे और विदर्भ इलाके में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है.. पुणे में कोरोना के पॉजिटिव रेट 10 फीसदी तक पहुंच चुका है, जो 15 दिन पहले 4.5 से 5 फीसदी था.. बैठक में निर्णय लिया गया कि पुणे मेंपिछले गुरुवार को बीएमसी ने भी मुंबई में मामलों पर काबू पाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी.

बीएमसी ने शनिवार रात शहर के कई होटलों और बार पर नियम का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की. कैबिनेट मंत्री विजय वडेटटीवार ने कहा कि नाईट कर्फ्यू को लेकर महाराष्ट्र कैबिनेट में चर्चा चल रही है. इस पर आगे बैठक में मुख्यमंत्री फैसला लेंगे, लेकिन कोरोना से बचने के लिए कड़े निर्णय लेने की ज़रूरत है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में इसे कोरोना की दूसरी लहर कहना जल्दबाजी होगी.
 

लेखक के बारे में
img
सोहित राकेश मिश्र
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Corona Virus Cases, Pune Corona Guidelines, Pune School-College Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com