विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इनकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 12,899 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 107 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई और 17,824 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 1,04,80,455 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,54,703 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,55,025 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 97.13 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 1.44 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है. भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था. अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus LIVE, Coronavirus Live Updates, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com