विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया था. अभी तक 10.34 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 22.37 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,07,77,284 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 11,039 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 14,225 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 110 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,04,62,631 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,54,596 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,60,057 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 97.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 1.49 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है.

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus LIVE, Coronavirus Live Updates, Coronavirus Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com