Coronavirus update:दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 357 नए मरीज सामने आने के बाद महामारी के मामले 6.31 लाख के पार चले गये जबकि संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसद हो गयी. यह जनवरी में दसवीं बार है जब दैनिक मामले 500 से कम आए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब यहां इस संक्रमण के मामले 6.31 लाख के पार चले गए है जबकि इस बीमारी से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10,718 हो गई. एक जनवरी को दिल्ली में कुल 585 मामले दर्ज किए गए, जबकि दो जनवरी को 494 नए, तीन जनवरी को 424, चार जनवरी को 384, पांच जनवरी को 442, छह जनवरी को 654, सात जनवरी को 486, आठ जनवरी को 444, नौ जनवरी को 519, 10 जनवरी को 399 , 11 जनवरी को 306 और 12 जनवरी को 386 नए मामले सामने आए थे.
दिल्ली में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बुधवार को 2991 रही जबकि संक्रमण दर घटकर 0.50 फीसद दर्ज की गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि पिछले सात दिनों में संक्रमण दर एक फीसद के नीचे है जो यहां इस महमारी की स्थिति में सुधार का संकेत है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, 37,812 आरटी-पीसीआर जांच और 32,933 रैपिड एंटीजन जांच सहित पिछले दिन की गईं 70,745 जांचों के बाद ये 357 नए मामले सामने आए. बुलेटिन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,31,249 हो गई है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
(इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं