- 14 अप्रैल के बाद जो भी फैसला हो, उसका पालन करें
- सरकार के निर्णय को लेकर अपना समर्थन जारी रखें
- देश में इस समय 14 अप्रैल तक का है लॉकडाउन
Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस (Coronavirus )की कठिन चुनौती से जूझ रहा देश इस समय 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) का सामना कर रहा है. इस लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस के प्रभावितों की संख्या में कोई कमी देखने में नहीं आई है. ऐसे में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने संबंधी चर्चाओं जोर पकड़ रही हैं. इस मुश्किलभरे वक्त में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President M Venkaiah Naidu) ने देश के लोगों से भावुक अपील की है. उपराष्ट्रपति ने मंगलवार को लॉकडाउन के दो सप्ताह पूरे होने पर इसे कोरोना का संक्रमण रोकने के लिहाज से कारगर पहल बताया. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि, 'यदि 14 अप्रैल के बाद भी, सरकार जो भी निर्णय ले जिससे कुछ कठिनाई हो, तो भी सरकार के निर्णयों को अपना समर्थन देते रहें.' गौरतलब है कि यूपी, तेलंगाना और असम में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने जाने पर विचार चल रहा है.
मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि निर्णय जो भी हो आप सरकार के निर्णय को अपना पूर्ण समर्थन उसी प्रकार देते रहें और भले ही यदि 14 अप्रैल के बाद भी कुछ कठिनाइयां जारी रखनी पड़ें, आप देश व्यापी अभियान का उसी भावना से सहयोग करते रहें जो अभी तक आप सभी ने दिखाई है। #Covid_19
— Vice President of India (@VPSecretariat) April 7, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उप राष्ट्रपति ने जारी एक बयान में कहा, ' आइए बेहतर कल के लिए कुछ मुश्किल का कुछ ज्यादा समय सामना कर लें.' उन्होंने कहा, 'मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि निर्णय जो भी हो आप सरकार के निर्णय को अपना पूर्ण समर्थन उसी प्रकार देते रहें. भले ही यदि 14 अप्रैल के बाद भी कुछ कठिनाइयां जारी रहें आप देश व्यापी अभियान का उसी भावना से सहयोग करते रहें जो अभी तक आप सभी ने दिखाया है.' उप राष्ट्रपति ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के लिहाज से अगला सप्ताह अहम रहेगा. उन्होंने कहा कि कोविड-19 वायरस के प्रसार के वेग का लॉकडाउन की अवधि से बाहर आने की रणनीति पर असर डालेगा.
गौरतलब है कि देश में भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या 4421 हो गई है, जबकि अभी तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 326 लोगों का उपचार हो चुका है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो पांच मौत और 354 नए मरीज सामने आए हैं. सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 704 नये मामले सामने आने थे. इसके साथ ही कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 4,281 हो गई थी, जबकि मृतकों की संख्या 111 पर पहुंच गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं