Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 6.65 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 15.28 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 96 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96,44,222 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 36,011 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 41,970 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 482 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 91,00,792 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,40,182 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या करीब 4 लाख है. इस समय देश में 4,03,248 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 94.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.27 फीसदी है. डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है. 5 दिसंबर को 11,01,063 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.
Here are the updates on India Coronavirus Cases: