विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

 देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) के कुल 16,156 नए केस सामने आए और 733 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट 98.20 प्रतिशत पर है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो यह 34, 231, 809 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 160,989 है, जो कि 243 दिनों में सबसे कम है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 17,095 लोग ठीक हुए हैं.  अब तक कुल 33,614,434 लोग ठीक हुए. कोरोना से अब तक कुल 456,386 लोगों की मौत हो चुकी है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.19% है जो कि पिछले 34 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वहीं डेली पोजिटिविटी रेट 1.25% है जो कि पिछले 24 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 49,09,254 टीकाकरण हो चुका है. अब तक कुल 1,04,04,99,873 वैक्सीनेशन हो चुका है.

ओमान ने कोवैक्सीन को स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 के टीकों की सूची में शामिल किया गया है. भारत बायोटेक ने ट्विटर पर लिखा, "कोवैक्सीन टीके को अब पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में शामिल किया गया है. इससे भारत से ओमान जाने वाले उन यात्रियों को सुविधा होगी जिन्होंने कोवैक्सीन टीका लगवाया है." प्रमुख टीका निर्माता कंपनी ने इस संबंध में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला दिया. विज्ञप्ति के अनुसार, "मस्कट स्थित भारतीय दूतावास को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ओमान की सरकार ने ओमान की यात्रा के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की सूची में कोवैक्सीन को शामिल किया है. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने इस बारे में 27 अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की." भारत से ओमान जाने वाले सभी यात्री, जिन्होंने अनुमानित आगमन तिथि से कम से कम 14 दिन पहले कोवैक्सीन की दो खुराक ले ली है, वे अब पृथक-वास की जरूरत के बिना ओमान की यात्रा कर सकेंगे.

Here are the updates on Coronavirus cases in Hindi



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19 Cases In India, Coronavirus Cases In India, Coronavirus Cases Update, Covid 19 Update Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com