Coronavirus India Updates : देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 42,80,422 हो गए. वहीं 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 33,23,950 लोग ठीक हुए, जिसके बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत हो गई. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 की मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,83,697 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.65 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus