विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 92,071 नये मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इसके अनुसार 37.8 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सोमवार को 78 प्रतिशत हो गई. सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 48,46,427 पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 1,136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 79,722 हो गई है. मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.64 प्रतिशत हो गई है. आंकड़े के अनुसार, देश में अभी इस महामारी से पीड़ित 9,86,598 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 37,80,107 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी से मौत के 1,136 नये मामलों में से महाराष्ट्र में 416, कर्नाटक में 104, उत्तर प्रदेश में 80, तमिलनाडु में 74, पंजाब में 68, आंध्र प्रदेश में 66, पश्चिम बंगाल में 58, मध्य प्रदेश में 34, दिल्ली में 29, हरियाणा में 19, असम और छत्तीसगढ़ में 16-16, पुडुचेरी, राजस्थान और गुजरात में 15-15, केरल, बिहार और जम्मू कश्मीर में 14-14 और झारखंड तथा तेलंगाना में 13-13 मरीजों की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में 12, ओडिशा में 10, त्रिपुरा में छह, गोवा और हिमाचल प्रदेश में चार-चार, सिक्किम में तीन जबकि चंडीगढ़, लद्दाख, मणिपुर और मेघालय में एक-एक मरीज की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें गंभीर बीमारियों के कारण हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com