विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates: भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (COVID-19) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.57 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस करीब 6.5 लाख मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,85,522 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,661 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान देश में 705 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 8,85,577 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और कुल 32,063 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 63.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 11 प्रतिशत है.

Coronavirus Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com