6 years ago
Coronavirus Updates: भारत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है. अब तक देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कुल 8 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,916 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. वहीं, पिछले 24 घंटों में इस वायरस से 519 लोगों की जान गई. अब तक कुल 22123 लोग जान गंवा चुके हैं. हालांकि, राहत वाली बात यह है कि 5,15,386 मरीज ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट 62.78 प्रतिशत पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित राज्य है.