Coronavirus India Updates: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,831 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,38,194 हो गई है जबकि इस महीने चौथी बार एक दिन में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की तादाद 100 से कम रही है. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 84 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,080 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,05,34,505 हो गई है, जिसके साथ ही संक्रमण से उबरने की दर 97.20 तक पहुंच गई है जबकि कोविड-19 मृत्युदर फिलहाल 1.43 प्रतिशत है. मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या दो लाख से कम है. आंकड़ों में बताया गया है कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,48,609 है, जो अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 1.37 प्रतिशत है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus