Coronavirus India Updates: देश में पिछले 24 घंटो में नए कोविड-19 मामलों में 24 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 34,113 नए केस सामने आए हैं. बता दें कि रविवार की सुबह कोविड के कुल मामले 11 फीसदी की कमी के साथ 44,877 दर्ज हुए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोविड के ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42,665,534 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या 346 दर्ज की गई है. कोविड से अब तक देश में 5,09,011 लोगों की जान जा चुकी है. साथ ही 24 घंटों में 91,930 कोरोना के संक्रमण से रिकवर हुए हैं और ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 41,677,641 हो चुकी है. देश में एक्टिव मामलों की संख्या 478,882 है और एक्टिव केस कुल मामलों का 1.12 फीसदी हैं.
साथ ही रिकवरी रेट 97.68 है, जबकि डेथ रेट 1.19 फीसदी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Omicron, Coronavirus