विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में मंगलवार को गिरावट आई और एक दिन में कोविड-19 के 3.29 लाख मामले सामने आए. इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,29,92,517 हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,29,942 मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की संक्रमण के कारण मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,49,992 हो गई. दो महीने तक उपचाराधीन मामलों में लगातार वृद्धि के बाद, उपचाराधीन मामले कम होकर 37,15,221 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1,90,27,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com