विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले, संक्रमितों की संख्या 35 लाख पार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35,42,733 हो गई है.

कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले, संक्रमितों की संख्या 35 लाख पार
Coronavirus LIVE Updates: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • देश में कोरोनावायरस ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
  • 24 घंटे में कोरोना के 78,761 नए मामले
  • 24 घंटे में 948 कोरोना संक्रमितों की मौत
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.49 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 8.42 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. देश में कोरोना के मामले 35 लाख पार हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 35,42,733 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 78,761 नए मामले सामने आए हैं. यह एक दिन में सामने आने वाले आंकड़ों की अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है.

इस दौरान देश में 948 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 27,13,933 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 63,498 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 7.46 प्रतिशत है. 29 अगस्त को 10,55,027 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 4,14,61,636 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Coronavirus India LIVE Updates: कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले, 948 की मौत

कोरोना का डेथ रेट 1.79 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 64,935 मरीज ठीक हुए हैं. देश में 7,65,302 एक्टिव केस हैं. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए. कोरोना मामलों के चलते आर्थिक गतिविधियों पर पड़े असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 1 सितंबर से शुरू हो रहे अनलॉक 4 (Unlock 4) की गाइडलाइन जारी कर दी हैं. इसके तहत दिल्ली में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू हो रही है.

VIDEO: कोवैक्सीन पूरी तरह से भारतीय, शुरुआती ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है : रणदीप गुलेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com