कांग्रेस (Congress) नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी. राजस्थान के वरिष्ठ नेता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पंजाब में भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएंगे.'' पायलट के साथ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी संवाददाताओं को सम्बोधित किया. पायलट ने कहा कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ पंजाब में चुनाव लड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सलाह लेने के बाद इस बारे में फैसला किया जाएगा.
देश को 'अंधेरे' की ओर ले जा रही है मोदी सरकार : सचिन पायलट
अन्य राज्यों के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में सरकार बनाएंगे.'' पायलट ने कहा कि वह गुरुवार को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल थे और उन्होंने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी को विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोपी ठहराया था.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल तक न तो समाजवादी पार्टी ने, न ही बसपा ने विपक्ष की भूमिका निभाई. चाहे लखीमपुर खीरी हो या उन्नाव, हाथरस हो या दलित मुद्दा, हर बार कांग्रेस पार्टी ने ही मामला उठाया.''भाजपा पर ‘विभाजनकारी राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए पायलट ने कहा कि एक दर्जन विधायकों और कुछ मंत्रियों ने पार्टी छोड़ी है.'' उन्होंने कहा कि जनता यह खेल देख रही है और भाजपा ज्यादा दिनों तक मतदाताओं को मूर्ख नहीं बना सकती.
कृषि कानून क्यों बने और क्यों वापस लिए गए, सरकार स्पष्ट करे : NDTV से बातचीत में सचिन पायलट
उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन ऐसा अभी तक तो नहीं हो सका है. पायलट ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अन्य घटक दलों के साथ मिलकर भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर शिकस्त दे सकती है. उन्होंने ईंधन एवं रसोई गैस की कीमतों में ‘बेतहाशा' उछाल के लिए भाजपा-नीत केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया.
सचिन पायलट बोले- पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वो पूरी मजबूती से निभाएंगे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं