आज आ रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस को तीन राज्यों में बीजेपी से बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है. इन नतीजों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि "जनता का फैसला सिर माथे पर है."
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, "तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है. यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है. यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है. तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद. कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है. राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है. जनता का फैसला सिर माथे पर. जय हिंद!"
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 3, 2023
तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद।कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के…
वहीं राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया. "
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2023
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
मध्य प्रदेश में बीजेपी भारी बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वो कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सरकार बना रही है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस की गारंटी के बीच मुकाबला था और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनावी सभा में मतदाताओं को भाजपा के संकल्प पत्र को ‘मोदी की गारंटी' के रूप में पेश कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं