कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ. परमेश्वर और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, अमित शाह पर चुनावी राज्य कर्नाटक में अपनी हालिया रैलियों के दौरान भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी व नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है.
पुलिस शिकायत में अमित शाह समेत कई नेताओं नाम
डीके शिवकुमार ने भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो सांप्रदायिक दंगे होंगे. वह ऐसा कैसे कह सकते हैं? हमने भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है." कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में 25 अप्रैल को कर्नाटक के विजयपुरा और अन्य स्थानों पर अमित शाह, संबंधित भाजपा नेताओं और रैली के आयोजकों के नाम का उल्लेख किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"कांग्रेस की छवि धूमिल करने की कोशिश..."
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह द्वारा दिए गए भाषण में झूठे और निराधार आरोप लगाकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे बयानों से भरा हुआ था, जिसका स्पष्ट उद्देश्य एकत्रित भीड़ और देखने वाले व्यक्तियों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य का माहौल बनाने की कोशिश करना था. अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के इन भाषाणों की क्लिप कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर है.
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव
कांग्रेस नेताओं ने कथित अभद्र भाषा का एक वीडियो लिंक भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है. शिकायत में आईपीसी की धारा 153, 505(2), 171जी और 120बी का जिक्र किया गया है. बता दें कि अमित शाह 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में बैक टू बैक रैलियां कर रहे हैं. भाजपा कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है.
ये भी पढ़ें :-
Chhattisgarh Naxal Attack : क्या टल सकता था दंतेवाड़ा हमला, मुख्य सड़क से जाने की चूक क्यों?
अभिनेत्री क्रिसन परेरा शारजाह जेल से रिहा, वीडियो कॉल पर मुंबई में अपनी मां से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं