दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एनडीटीवी से कहा कि गोवा और उत्तराखंड के लोगों से अपील की है कि एक बार आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर देखें. आपने उत्तराखंड में 10 साल बीजेपी को दिए 10 साल कांग्रेस को दिए. यह समय कम नहीं होता अगर इनको और पांच साल दोगे तो उन्हें कुछ भी नया नहीं करना है. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर उत्तराखंड को खराब किया है. इस बार आपके पास एक नया विकल्प है आम आदमी पार्टी.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने खूब काम किया है. स्कूल, बिजली, पानी, सड़क सब ठीक किए. हमने दिल्ली को कट्टर ईमानदार सरकार दी. उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों से भी कहना चाहता हूं कि आपने 27 साल कांग्रेस को दिए 15 साल बीजेपी को दिए. इनको एक बार और मौका देंगे तो यह कुछ नहीं करने वाले. जैसे दिल्ली में अच्छे काम किए, वैसा ही मौका मिलने पर गोवा में भी अच्छे काम करके दिखाएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि हमारे पास गोवा के लिए एजेंडा है जबकि दूसरी किसी पार्टी के पास एजेंडा नहीं है. हमने पिछली बार भी गोवा में चुनाव लड़ा था लेकिन उस समय दिल्ली में हमारी सरकार को केवल दो साल ही हुए थे. तब तक हमने दिल्ली में इतने काम नहीं किए थे. अब हमारे काम पूरे देश में फैल चुके है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे तीन काम की चर्चा पूरे देश में हो रही है, स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और बिजली. पिछली बार हम गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, संगठन उतना मजबूत नहीं था. लेकिन इस बार संगठन मजबूत हुआ है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को दिल्ली में तोड़ने की कोशिश की लेकिन हमारे विधायक नहीं बिके. इस बार पता चला है कि बीजेपी ने अपने कई सारे उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़वा दिए हैं.
गोवा के लोगों से अपील जो बीजेपी को वोट दे रहे हैं कि वह एक मौका आम आदमी पार्टी को दें लेकिन जो बीजेपी को हराना भी चाह रहे हैं वह कांग्रेस को वोट ना दें बल्कि आम आदमी पार्टी को दें ताकि वोट बंटे ना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं