विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2020

दिल्ली विधानसभा की समिति ने फेसबुक के अधिकारी को फिर तलब किया

फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन इस बार अगर पेश नहीं हुए तो इसको विधानसभा समिति के विशेषाधिकार का हनन माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी

दिल्ली विधानसभा की समिति ने फेसबुक के अधिकारी को फिर तलब किया
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) की शांति और सौहार्द समिति ने फेसबुक (Facebook) इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन को फिर से तलब किया है. समिति ने अजीत मोहन को 23 सितंबर को पेश होने के लिए नोटिस दिया है. समिति ने कहा है कि इस बार अगर अजीत मोहन पेश नहीं हुए तो इसको विधानसभा समिति के विशेषाधिकार का हनन माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली विधानसभा की शांति और सौहार्द समिति उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में फेसबुक के रोल की जांच कर रही है. फेसबुक पर आरोप है कि उसने हेट स्पीच पर कार्रवाई नहीं की और निष्पक्षता नहीं दिखाई. 

समिति ने 15 सितंबर को फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजित मोहन को पेश होने के लिए कहा था लेकिन फेसबुक इंडिया की तरफ से भेजी गई चिट्ठी में विधानसभा समिति के अधिकारों पर ही सवाल खड़े कर दिए गए. इसे समिति ने अपनी तौहीन माना और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के मद्देनजर एक और अंतिम मौका फेसबुक इंडिया के अजीत मोहन को देने का फैसला किया.

VIDEO: फेसबुक विवाद पर राजनीति तेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Delhi Assembly, Summoned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com