समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, वैसे तो एक ही I.N.D.I.A. गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन इन दिनों दोनों के बीच में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच एक 'शीत युद्ध' चल रहा है. इस शीत युद्ध की वजह है, लोकसभा का नया सिटिंग अरेंजमेंट. लोकसभा में कुछ सांसदों की सीटें बदली गई हैं, जिसमें से कुछ समाजवादी पार्टी के भी हैं. समाजवादी पार्टी, शीतकालीन सत्र में फैजाबाद से अपने सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में अगली पंक्ति से हटाने से नाराज है. अखिलेश इस बात को लेकर भी खफा नजर आ रहे हैं कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद उनके साथ खड़े नजर नहीं आ रहा हैं.
राहुल गांधी की चुप्पी से असहज अखिलेश!
अवधेश प्रसाद को लोकसभा में अगली पंक्ति से हटाने से नाराज सपा इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी से भी 'असहज' है. सपा को शायद उम्मीद थी कि इस मुद्दे को राहुल गांधी सदन में उठाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है. सपा खेमा कथित तौर पर अखिलेश यादव को ब्लॉक 3 में स्थानांतरित करने और पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद को दूसरी पहली पंक्ति की सीट नहीं दिए जाने से नाराज है. अवधेश यादव वहीं, हैं जिन्होंने यूपी की अयोध्या सीट से जीत दर्ज की थी. पिछले संसदीय सत्र में अवधेश प्रसाद फोकस में रहे थे. अखिलेश ने भी बीजेपी पर अयोध्या की हार को लेकर तंज कसा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

...तो इसलिए कुछ नहीं बोल रही कांग्रेस!
संसद के निचले सदन लोकसभा में हर पार्टी के सांसदों को बिठाने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई थी, जिस पर कांग्रेस पार्टी भी राजी हुई थी. कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया कि एक पार्टी के प्रत्येक 28 सदस्यों के लिए एक सीट आवंटित करने के "सरकार के साथ पूर्व समझौते" के तहत ही सांसदों को सीटें दी जा रही हैं. ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी पार्टी के 20 सांसद हैं और आपको पहली या दूसरी पंक्ति में 5 सीटें मिल जाए. अगर किसी पार्टी में हर 28 सीटों पर एक सीट का फॉर्मूला होता, तो एसपी आगे की पंक्ति की दो सीटें कैसे हासिल कर सकती थी, जबकि उसके पास केवल 37 सदस्य हैं.
PM मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा कक्ष में सीट नंबर एक आवंटित की गई है, जबकि अग्रिम पंक्ति के दूसरी तरफ उनके सामने वाली सीट विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए निर्धारित की गई है. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पहले दूसरे कॉलम में डिवीजन नंबर 58 आवंटित किया गया था, लेकिन अब उन्हें गृह मंत्री अमित शाह के बगल वाली सीट संख्या चार दी गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रधानमंत्री के बगल वाली डिवीजन सीट संख्या दो मिली है.

प्रियंका गांधी को सीट नंबर 517
वायनाड लोकसभा सीट से हाल ही में उपचुनाव जीतने वाली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को सीट नंबर 517 आवंटित की गई है, जो चौथी पंक्ति में है. अखिलेश यादव विपक्षी दीर्घा की आगे की पंक्ति में सीट संख्या 355 पर बैठेंगे. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता सुदीप बंदोपाध्याय यादव के बगल में बैठेंगे. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी और सौगत रॉय को दूसरी पंक्ति में क्रमशः 280, 281 और 284 नंबर की सीटें आवंटित की गई हैं. द्रमुक नेता टी आर बालू और ए राजा को भी आगे की पंक्ति में सीटें आवंटित की गई हैं.
ये भी पढ़ें :- सीट नंबर 222... : राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने के पीछे क्या है राज? जानिए आज सदन में क्या हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं