मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट के ऐलान पर प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस फैसले से पीएम मोदी ने मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान किया है.
आज 'महिला दिवस' के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 8, 2024
मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते इस लोक-कल्याणकारी सौगात… https://t.co/JMGnbm1dcq
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "आज 'महिला दिवस' के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹100 की छूट का निर्णय करोड़ों परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही मातृशक्ति को धुंए और प्रदूषण से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ व खुशहाल जीवन प्रदान करेगा. मातृशक्ति के सम्मान और पर्यावरण को संरक्षित करते इस लोक-कल्याणकारी सौगात के लिए प्रदेश वासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!"
अर्पण, तर्पण और समर्पण के अद्भुत समन्वय 'माघ मेला' का आज अंतिम स्नान है।
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 8, 2024
माघ मेला एवं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
भगवान भोलेनाथ… pic.twitter.com/eUuAXKMJpc
माघ मेला' में आए श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन!
सीएम योगी ने आज माघ मेला में आ श्रद्धालुओं का भी अभिनंदन किया. एक्स पर उन्होंने लिखा- "अर्पण, तर्पण और समर्पण के अद्भुत समन्वय 'माघ मेला' का आज अंतिम स्नान है. माघ मेला एवं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! भगवान भोलेनाथ और मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है."
बता दें कि पीएम मोदी ने परिवारों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए शुक्रवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर घटाने की घोषणा की है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार/शनिवार की आधी रात से राष्ट्रीय राजधानी में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत घटकर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर हो जाएगी. स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं. यह कटौती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल और गैस की कीमतों में नरमी के कारण संभव हुई। इसके आधार पर ही घरेलू बाजार में ईंधन दरों को तय किया जाता है.
ये भी पढ़ें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं