विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिए आरे मेट्रो कार शेड का काम रोकने के आदेश

उन्‍होंने कहा कि 'मैंने आरे मेट्रो कार शेड निर्माण के काम को रोकने आदेश दिया है. मेट्रो का काम नहीं रुकेगा लेकिन अगले निर्णय तक आरे के जंगलों का एक पत्ता भी नहीं काटा जाएगा.'

Also Read in
महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे
  • 'मैं राज्‍य का ऐसा पहला मुख्‍यमंत्री हूं जो मुंबई में पैदा हुआ'
  • उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला
  • ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शुक्रवार को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. कार्यभार संभालने के बाद उद्धव (Uddhav Thackeray) ने पहली बार प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं पहली बार राज्‍य सचिवालय में हूं. मैंने सचिवों के साथ बैठकी और एक दूसरे से परिचित हुए. मैंने उन्‍हें करदाताओं के पैसों का सही से इस्‍तेमाल करने का निर्देश दिया और कहा कि उसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए.' उन्‍होंने कहा कि 'मैंने आरे मेट्रो कार शेड (Aarey Metro Car Shed) निर्माण के काम को रोकने आदेश दिया है. मेट्रो का काम नहीं रुकेगा लेकिन अगले निर्णय तक आरे के जंगलों का एक पत्ता भी नहीं काटा जाएगा.' ठाकरे ने कहा, 'मैं राज्‍य का ऐसा पहला मुख्‍यमंत्री हूं जो मुंबई में पैदा हुआ. मेरे दिमाग में यही चलता रहता है कि मैं इस शहर के लिए क्‍या कर सकता हूं.'

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया. ठाकरे दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला. कार्यालय के बाहर ‘उद्धव बाला साहेब ठाकरे' नाम की एक प्लेट लगी है. मंत्रालय पहुंचने पर उन्होंने भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. बांद्रा स्थित ठाकरे परिवार के निवास स्थान मातोश्री से मंत्रालय जाने के दौरान, वह रास्ते में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर रुके और वहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- महाराष्ट्र के बाद गोवा की बारी, नई राजनीति...

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. ठाकरे शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी' की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं. (इनपुट भाषा से...)

VIDEO: उद्धव ठाकरे ने शिवाजी के किले के लिए आवंटित किए 20 करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Aarey Colony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com