विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

CJI रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, नए चीफ जस्टिस के लिए एसए बोबडे का नाम किया प्रस्तावित

भारत के प्रमुख न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) ने नए चीफ जस्टिस के लिए न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे (SA Bobde) का नाम केंद्र सरकार को प्रस्तावित किया.

Also Read in
CJI रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, नए चीफ जस्टिस के लिए एसए बोबडे का नाम किया प्रस्तावित
न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे (SA Bobde) - फाइल फोटो
नई दिल्ली:

भारत के प्रमुख न्यायाधीश (CJI) रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) ने नए चीफ जस्टिस के लिए न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे (SA Bobde) का नाम केंद्र सरकार को प्रस्तावित किया. सूत्रों के मुताबिक CJI ने चिट्ठी लिख कर यह जानकारी केंद्र को दी. वर्तमान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. जस्टिस बोबड़े को अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. बतौर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस  बोबड़े 18 नवंबर को शपथ लेंगे. जस्टिस बोबड़े 47 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे.

Ayodhya case: हिंदू पक्ष की ओर से पेश नक्शा फाड़ने पर राजीव धवन से बोले CJI- कह देना, मैंने कहा था

साल 1956 में जन्मे एसए बोबडे ने बीए एलएबी की डिग्री नागपुर से हासिल की है. 1978 में वह बार काउंसिल के सदस्य बने और बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच में प्रैक्टिस करने लगे. साल 2010 में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त जज बनाया गया. साल 2012 मे वह मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने. साल 2013 में उनको सुप्रीम कोर्ट में जज बने. वह 23 अप्रैल 2021 को रिटायर हो जाएंगे.

Ayodhya Case: जौनपुर के रहने वाले हैं जस्टिस अशोक भूषण, जानिए संविधान पीठ में शामिल जजों के बारे में

बताते चले कि अयोध्या में राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के ज़मीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को पूरी हो चुकी है. इस पर 17 नंवबर से पहले फ़ैसला सुनाया जा सकता है क्योंकि इसी तारीख को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई में 5 जजों की संविधान पीठ इस मामले ने लगातार 40 दिन तक सुनवाई की है. इस बेंच में CJI रंजन गोगाई  के अलावा जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नज़ीर शामिल हैं. यह संविधान पीठ इलाहाबाद हाइकोर्ट के 2010 में दिए गए उस फ़ैसले को  चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई कर रही थी.

Video: राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद में अब फैसले का इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJI Ranjan Gogoi, Justice SA Bobde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com