Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में हाल ही में जमानत (Arvind Kejriwal Bail) मिली है. इसके बाद रविवार को सीएम केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया और कहा कि वो दो दिन बाद अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. यहां आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अरविंद केजरीवाल ने एकदम से कोई बड़ा फैसला लिया है. जब आम आदमी पार्टी ने पहली बार सरकार बनाई थी तब उन्होंने इसी तरह का एक फैसला लिया था. तो चलिए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Liquor Policy Scam) ने आजतक कौन से 5 बड़े फैसले लिए हैं.
यह भी पढ़ें : दो दिन के बाद CM की कुर्सी से इस्तीफा दूंगा... दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का बड़ा ऐलान
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पहली बार सरकार बनाने के 49 दिन बाद दिया था इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल पहली बार अन्ना आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे और इसी के साथ उन्होंने देश की सियासत और राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार 28 दिसंबर 2013 को मुख्यमंत्री बने थे लेकिन जन लोकपाल बिल पर कांग्रेस और बीजेपी के एक हो जाने के विरोध में केजरीवाल ने 14 फरवरी 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
लोगों से लिया था सुझाव, की थीं जनसभाएं
आम आदमी पार्टी ने पहली बार कांग्रेस के बाहरी समर्थन के साथ अपनी सरकरा बनाई थी लेकिन भ्रष्टाचार खत्म करने के उद्देश्य के साथ उभरी आम आदमी पार्टी ने अपना पूरा चुनाव कांग्रेस के खिलाफ ही लड़ा था. ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाएं की थीं और लोगों से उनकी राय ली थी. इसके बाद उन्होंने लोगों की राय को सुनते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था.
मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने बनारस पहुंच गए थे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया था. उनके इस फैसले ने लोगों को हैरान कर के रख दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने एक चिट्ठी जारी करते हुए इसके पीछे का कारण भी बताया था.
यह भी पढ़ें : हम सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता हासिल करने नहीं आए थे...अरविंद केजरीवाल की कही 10 बड़ी बातें
जेल में अपने पद से केजरीवाल ने नहीं दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च 2024 को ईडी ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद चुनावों के दौरान कुछ दिनों के लिए सीएम केजरीवाल को जमानत दी गई थी और अब हाल ही में उन्हें एक बार फिर शराब घोटाला मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है. इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल से सरकार चलाई और कांग्रेस और बीजेपी द्वारा कई बार मांग किए जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया.
केजरीवाल का ऐलान - दो दिन में देंगे इस्तीफा
अब रविवार को एक बार फिर केजरीवाल ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह दो दिन बाद सीएम पद स इस्तीफा दे देंगे. सीएम केजरीवाल ने हाल ही में दिए एक संबोधन के दौरान यह घोषणा की है और एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं