लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता नक्सलवाद के मुद्दे पर भी केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) को घेर रहे हैं. लेकिन गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एनडीटीवी से की खास बातचीत में कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी. बता दें कि चुनावों से ठीक पहले नक्सलियों पर एक बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ, ऐसा पिछले साल दिसंबर महीने में भी देखने को मिला था.
अमित शाह ने कहा, "देखिए, भाजपा के कमिटमेंट में कोई बदलाव नहीं आया है. फिर वो चाहे, नक्सलवाद के खिलाफ हो या आतंकवाद के खिलाफ. आतंकवाद और नक्सलवाद लोकतांत्रिक तरीके नहीं हैं और इन्हें समाप्त कर देना चाहिए. मैंने, प्रधानमंत्री जी ने सबने अपील की है कि जो हथियाद डालकर आते हैं, उनका स्वागत है. अगर हथियार लेकर आओगे, तो उसका जवाब तो सुरक्षाबल देंगे. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस पर भी जो रिएक्शन दिया है, उस पर रामचरितमानस में एक उपदेश है- ईश्वर जिसका खराब समय शुरू करता है, सबसे पहले उसकी मति हर लेता है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस ने इस एनकाउंटर को फेक बताकर, नक्सलियों को बचाने की कोशिश की है. मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. कांग्रेस सरकार जबतक छत्तीसगढ़ में थी, तो नक्सलियों पर ऑपरेशन नहीं होते थे. 90 दिन में हमारी सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन किये... 87 नक्सली मारे गए हैं, 123 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 253 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. नक्सलियों के खिलाफ जो गति पकड़ी है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के ज्यादा से ज्यादा एक या दो सालों में नक्सलवाद पूरी तरह देश से खत्म हो जाएगा."
मोदी सरकार द्वारा किये गए कुछ बदलावों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, "मोदीजी ने पिछड़ा समाज, दलित समाज, आदिवासी समाज के कल्याण के प्रति सबसे ज्यादा काम किया है. हमने हमारे बहुमत का प्रयोग किया है, धारा-370 को हटाने के लिए, ट्रिपल तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए, सीएए लाकर विदेशों में प्रताडि़त हो रहे लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमने इसका उपयोग किया है. हमाने बहुमत का उपयोग आरक्षण छीनने के लिए नहीं किया है."
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी को देशभर की जनता प्यार करती है. हर आयु, वर्ग, जाति, समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी को वोट करने के लिए आतुर हैं. मैंने यह कई राज्यों में देखा है. मैंने भी गांधीनगर से नामांकन दाखिल कर दिया है. मैं लोगों से अपील करता हूं कि नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं.
ये भी पढ़ें:- EXCLUSIVE: PM की छवि की बदौलत दक्षिण में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे : अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं