विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2022

स्निफर डॉग का कमाल, युगांडा से आई महिला के पर्स से निकलवा दिया 5.35 करोड़ रुपये का ड्रग्स

चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने खोजी कुत्ते 'ओरियो' की मदद से 18 दिसंबर को अदीस अबाबा से यहां पहुंची एक महिला यात्री के सामान से 5.35 करोड़ रुपये मूल्य की 1,542 ग्राम मेथाक्वलोन और 644 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.

स्निफर डॉग का कमाल, युगांडा से आई महिला के पर्स से निकलवा दिया 5.35 करोड़ रुपये का ड्रग्स
चेन्नई:

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग ओरियो ने युगांडा के एक यात्री के चेक-इन बैगेज में ड्रग्स का पता लगाया, जिसके परिणामस्वरूप 18 दिसंबर को चेन्नई एयरपोर्ट पर 5.35 करोड़ रुपये मूल्य की 1542 ग्राम मेथाक्वालोन और 644 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को कहा कि चेन्नई एयरपोर्ट पर मेथाक्वलोन और हेरोइन जब्त की गई और युगांडा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया. 

न्यूज एजेंसी ANI ने इसका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे युगांडा से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरी महिला यात्री के चेक-इन बैगेज में ओरियो ने ड्रग्स का पता लगा लिया, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला के पर्स से मिली ड्रग्स की कीमत 5.35 करोड़ रुपये आंकी गई है. 

कस्टम अधिकारी ने एक बयान में कहा कि युगांडा से चेन्नई एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री के पास से प्रारंभिक जांच में 5.35 करोड़ रुपये मूल्य की 1,542 ग्राम मेथाक्वालोन और हेरोइन बरामद हुई है. इसमें कहा गया है कि महिला यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. मेथाक्वालोन नींद लाने वाली दवा है जो नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट के तहत प्रतिबंधित है.

ये भी पढ़ें:-

असम-त्रिपुरा बॉर्डर के नजदीक ट्रक से 40 लाख रुपये की 400 किलो ड्रग्स जब्त

नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल 'बड़ी मछलियों' पर कार्रवाई करने का आदेश

नए साल पर रेव पार्टी के लिए लाई गई 28 करोड़ की ड्रग्स बरामद, एक गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Airport, Sniffer Dog Orio, Drugs, Chennai Airport Customs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com