विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2011

शीतसत्र में लोकायुक्त में संशोधन नहीं होगा : चव्हाण

महाराष्ट्र विधानसभा का शीत सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है लेकिन इस सत्र में लोकायुक्त कानून में संशोधन का प्रस्ताव नहीं आएगा।
Mumbai: महाराष्ट्र विधानसभा का शीत सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है लेकिन इस सत्र में लोकायुक्त कानून में संशोधन का प्रस्ताव नहीं आएगा। राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने यह साफ कर दिया है। अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी थी कि वह शीत सत्र में ही लोकायुक्त कानून में बदलाव कर इसे और मजबूत बनाने के लिए प्रस्ताव लाए। अन्ना ने कहा था कि अगर शीत सत्र में इस कानून में बदलाव नहीं किए गए तो वह सत्र खत्म होने के बाद आलांदी में भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। चव्हाण ने यह भी कहा कि उन्होंने स्थायी समित के प्रमुख अभिषेक मनु सिंघवी से लोकपाल बिल में मजबूत लोकायुक्त बनाने की बात कही थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शीतसत्र, महाराष्ट्र विस, लोकायुक्त कानून
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com