- उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बन गया है.
- 55 दिनों में 31 लाख 5 हजार 553 तीर्थ यात्री चारधाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे.
- केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 11 लाख 5 हजार 676 यात्रियों ने दर्शन किए.
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बन गया है, महज 55 दिनों में 31 लाख 5 हजार 553 यात्री चारधाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे. केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 11 लाख 5 हजार 676 यात्रियों ने दर्शन किए. इसके बाद बद्रीनाथ में 9 लाख 8 हजार 619, गंगोत्री में 5 लाख 28 हजार 406 और यमुनोत्री धाम में 5 लाख 7 हजार 421 श्रद्धालु अब तक दर्शन कर चुके हैं.उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हुई थी.
टूट सकता है पिछला रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड चारधाम यात्रा: 55 दिन में 161 मौतें... हार्ट अटैक से गई सबसे ज्यादा जानें
बढ़ रही तीर्थ यात्रियों की संख्या
उत्तराखंड में तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. चारों धामों में सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से नजर रखी जा रही है. तीर्थ यात्राओं के बढ़ती संख्या की वजह से चारधाम यात्रा में खासकर केदारनाथ और बद्रीनाथ मार्गो पर ट्रैफिक जाम भी लग रहा है.
तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ी, कारोबारी खुश
ये भी पढ़ें- चार धाम यात्रा में पुण्य के साथ 'पाप'! तीर्थयात्री हिमालय में छोड़ गए 288 टन प्लास्टिक और कूड़ा
6 महीने चलती है चारधाम यात्रा
चारधाम यात्रा उत्तराखंड के आर्थिकी की रीड की हड्डी होती है हर साल 6 महीने चलने वाली इस यात्रा का इंतजार सभी को रहता है, फिर चाहे वह श्रद्धालु हो या व्यवसायी. यही वजह है कि चार धाम यात्रा में हर साल रिकॉर्ड तोड़ यात्री आ रहे हैं और इसका सीधा फायदे स्थानीय लोगों को हो रहा है. चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की संख्या अधिक होने से बेहतर सड़कें बन रही हैं. चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को अच्छी सुविधा भी मिल रही है. भले ही केदारनाथ या बद्रीनाथ धाम में लोगों को घंटों-घंटों दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ रहा हो, या कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा हो, लेकिन श्रद्धालु की आस्था में कोई कमी नहीं है. श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं