स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह से जुड़ा अध्याय हटाकर हेडगेवार के भाषण को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के आरेपों के बीच कर्नाटक सरकार ने सफाई दी है. कर्नाटक पाठ्य पुस्तक सोसायटी (Karnataka Text Book society) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह अध्याय नहीं हटाया गया है. एवं कक्षा दसवीं की कन्नड़ पाठ्य पुस्तक फिलहाल छपने के चरण में हैं. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक ओर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) और ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी (AISEC) जैसे संगठनों ने आरोप लगाया था कि भगत सिंह पर पाठ को हटाकर पाठ्य पुस्तक में आरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का भाषण शामिल किया गया है.
सोसायटी ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिलहाल मीडिया में खबरें आयी हैं कि भगत सिंह पर आधारित अध्याय हटाकर कक्षा दसवीं की पहली भाषा कन्नड़ की पाठ्य पुस्तक में हेडगेवार पर पाठ शामिल किया गया है. सच्चाई यह यह है कि भगत सिंह पर आधारित यह अध्याय पाठ्य पुस्तकों से नहीं हटाया गया है. ''उसने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि कक्षा दसवीं की संशोधित पहली भाषा कन्नड़ की पाठ्यपुस्तक फिलहाल छपने के चरण में है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस स्पष्टीकरण नोट में कहा गया है कि रोहित चक्रतीर्थ की अगुवाई में एक समिति सामाजिक विज्ञान एवं भाषा की पाठ्यपुस्तकों का परीक्षण करने एवं उनकी समीक्षा करने के लिए गठित की गयी है. समिति ने छठी से दसवीं तक की कक्षाओं के सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों तथा पहली से दसवीं तक की कक्षाओं की कन्नड़ भाषा की पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा की है.
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने संशोधित कन्नड़ पाठ्यपुस्तक में हेडगेवार या आरएसएस के बारे में कुछ नहीं है बल्कि केवल उनका भाषण है जो लोगों खासकर युवाओं के लिए प्रेरणा होगा तथा जिन लोगों ने ऐतराज किया है, उन्होंने पाठ्यपुस्तक पढ़ी नहीं है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘ आज वे भगत सिंह को हटा रहे हैं , कल वे महात्मा गांधी को हटा देंगे. हमें उन लोगों का बलिदान नहीं भूलना है जिन्होंने हमें उपनिवेशवादसे मुक्ति दिलायी. ''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं