- परमबीर सिंह से पूछताछ करेगी सीबीआई
- सचिन वाजे से भी होगी पूछताछ
- मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं परमबीर सिंह
सीबीआई महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के कथित भ्रष्टाचार के मामले की प्रारंभिक जांच के संबंध में मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह (Parambir Singh) और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaze) से पूछताछ करेगी. अधिकारियों ने बताया कि बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच एजेंसी ने देशमुख के खिलाफ रिश्वत के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम मामले में जांच के लिए मुंबई गई है.
उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के आवास के पास एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी और बाद में गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने वाजे को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
एंटीलिया केस : कारों के बाद अब स्पोर्ट्स बाइक की एंट्री, केस में बाइक के रोल की जांच कर रही NIA
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने वाजे से पूछताछ के लिए आवश्यक अनुमति हासिल कर ली है और देशमुख के खिलाफ आरोपों के संबंध में विस्तार से पता लगाने के लिए टीम सिंह से भी संपर्क करेगी.
NIA को सचिन वाजे की 4 दिन और कस्टडी मिली, एक बैंक खाते में थे 26 लाख, लॉकर का पता चला
वहीं वाजे ने अनिल देशमुख और शिवसेना के मंत्री अनिल परब के खिलाफ नए आरोप लगाकर सनसनी फैला दी. वाजे ने बुधवार को दावा किया कि देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवाएं जारी रखने के लिए उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी. वाजे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य मंत्री परब ने उससे मुंबई के कुछ ठेकेदारों से पैसे एकत्र करने को कहा था. परब ने वाजे के दावे को खारिज कर दिया.
VIDEO: मीठी नदी से मिला लैपटॉप और प्रिंटर सचिन वाजे का है, NIA के हाथ अहम सबूत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं