केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यस बैंक में मैक स्टार की संलिप्तता वाली 200 करोड़ रूपये की कथित ऋण धोखाखड़ी के मामले में एचडीआईएल के प्रवर्तकों--सारंग वधावन और राकेश वधावन, अन्य निदेशकों तथा लेखा परीक्षकों पर मामला दर्ज किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मुम्बई में राकेश वधावन और उनके बेटे के निवास की तलाशी ली.
सुप्रीम कोर्ट ने वधावन भाइयों को जमानत के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
अधिकारियों के मुताबिक एचडीआईएल के दो कार्यालयों समेत मुम्बई में नौ अन्य परिसरों की भी तलाशी ली गयी. आरोप है कि यस बैंक ने मैक स्टार को ऋण दिया था जिसमें एचडीआईएल छोटा हिस्सेदार है.
महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने सीबीआई से वधावन बंधुओं को हिरासत में लेने का किया अनुरोध
यह आरोप भी है कि मैक स्टार को बैंक से जो ऋण मिला वह राशि एचडीआईएल ग्रुप कंपनियों के खाते में अंतरित कर दी गयी ताकि बैंक के उसके ऋण के चुकाया जा सके. सांरग वधावन ने इस लेन-देन में किसी भी गड़बड़ी से कथित रूप से इनकार किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं