गुजरात पुलिस ने धन शोधन मामले में हाल में गिरफ्तार की गईं झारखंड काडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीर साझा करने के मामले में फिल्मकार अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अहमदाबाद पुलिस के ‘डिटेक्शन ऑफ क्राइम ब्रांच' के पुलिस अधीक्षक एच एम व्यास ने बताया कि दास (46) ने आठ मई को अपने ट्विटर खाते पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें पांच साल पहले हुए एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शाह और सिंघल साथ दिख रहे हैं, लेकिन दास ने लोगों को गुमराह करने और मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए इसे ट्वीट किया.
अधिकारी ने बताया कि दास के खिलाफ अपने फेसबुक खाते पर 17 मार्च को छेड़छाड़ की गई एक ऐसी तस्वीर साझा करके राष्ट्रध्वज का अपमान करने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महिला तिरंगा पहने दिख रही है. उन्होंने बताया कि ट्विटर पर आठ मई को साझा की गई तस्वीर के मामले में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 469 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने बताया कि फेसबुक पर साझा की गई तस्वीर के मामले में दास के खिलाफ ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 'और आईटी कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
ये भी पढ़ें: क्षेत्रीय पार्टियों में "विचारधारा की कमी" से राहुल गांधी का क्या था मतलब.... शशि थरूर ने दी सफाई
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल को खूंटी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) निधि के कथित गबन और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन देन के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. दास ने 2017 में स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा' का निर्देशन किया था.
VIDEO: मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की शरद पवार पर टिप्पणी को लेकर उनके पड़ोसी असहमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं