विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2018

केंद्रीय मंत्री का बयान: पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने का प्रयास तेज, जल्द सहमति बनने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के तहत लाया जाये और इस पर केंद्र और राज्यों के बीच जल्द सहमति बन सकती है.

केंद्रीय मंत्री का बयान: पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने का प्रयास तेज, जल्द सहमति बनने की उम्मीद
प्रतीकात्मक फोटो
  • पेट्रोल और डीजल पर धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया बयान
  • उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने का प्रयास किया जा रहा है
  • धर्मेन्द्र प्रधान ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सहमति बनेगी
उज्जैन: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज कहा हमारी कोशिश है कि पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के तहत लाया जाये और इस पर केंद्र और राज्यों के बीच जल्द सहमति बन सकती है. प्रधान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘हम कोशिश कर रहे हैं कि पेट्रोल, डीजल और केरोसिन को भी जीएसटी के तहत किया जाय और उम्मीद है जीएसटी परिषद में जल्द ही इस पर सहमति बनेगी.’’ 

यह भी पढ़ें: डीजल की कीमतों ने बनाया रिकॉर्ड, पेट्रोल तीन साल में सबसे महंगा, 5 बातें

केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के प्रतिनिधि हैं. पेट्रोल की बढ़ती कीमत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में जब-जब पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं तब तब पेट्रोल के दामों में वृद्धि होती है और राज्य सरकारें अपने अनुसार पेट्रोल की कीमत पर टैक्स लगाती हैं.’’ 

VIDEO: महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
इससे पहले प्रधान ने उज्जैन में विश्वप्रसिद्ध भगवान महाकांल मंदिर में अभिषेक और पूजन किया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra Pradhan, Petrol And Diesel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com