- यूके की एक कानूनी टीम मदद के लिए भारत आना चाहती थी
- इस पेशकश पर भारत से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली
- मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोप पत्र दायर
भगोड़ा हीरा व्यापारी नीरव मोदी ( Neerav Modi ) पिछले सप्ताह लंदन (London) की सड़कों पर कुछ अलग दिखाई दिया. वह शुतुरमुर्ग के चमड़े की असाधारण जैकेट पहने हुए था. सरकार ने जोर देकर कहा कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाने और उसे प्रत्यर्पित करने के प्रयासों में भारत की ओर से कोई देरी नहीं हुई. NDTV को पता चला है कि इन दावों के विपरीत वास्तव में, यूके (UK) की एक कानूनी टीम ने भी नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई में मदद करने के लिए भारत आने की पेशकश की, लेकिन कथित तौर पर भारत से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
NDTV को लंदन के सीरियस फ्रॉड ऑफिस से पता चला है कि पहली बार भारत ने ब्रिटेन (Britain) को जो अलर्ट भेजा था, वह फरवरी 2018 में म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी (MLAT) के तहत था. यह सीबीआई द्वारा नीरव मोदी ( Neerav Modi ) और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) में 13,000 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोप में पहली बार आपराधिक मामला दर्ज करने के तुरंत बाद भेजा गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बीच भारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में आरोपी नीरव मोदी ( Neerav Modi) के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोधी कानून के तहत एक अनुपूरक आरोप पत्र दायर किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
राहुल गांधी बोले- अगर हम नीरव मोदी को पकड़े तो उसके सारे पैसे गरीबों में बांट देंगे
अधिकारियों ने बताया कि हीरा कारोबारी तथा अन्य के खिलाफ यह आरोप पत्र मुंबई स्थित विशेष मनी लांड्रिंग रोधी कानून अदालत के समक्ष दायर किया गया है. एजेंसी ने इसमें अभियुक्तों के विरुद्ध जुटाये गए अतिरिक्त सबूतों और कुर्क की गई संपत्ति को रिकार्ड कराया है. अनुपूरक आरोप पत्र के ब्यौरे की प्रतीक्षा है.
ब्रिटेन (Britain) के एक समाचार पत्र ने नीरव मोदी के लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 80 लाख पौंड के आलीशान अपार्टमेंट में रहने और नए सिरे से हीरा कारोबार शुरू करने की जानकारी दी है. अखबार की रपट के दो दिन बाद यह नया घटनाक्रम हुआ है.
VIDEO : जावड़ेकर ने कहा- भगोड़े को वापस लाएंगे
ईडी ने 9 मार्च को कहा था कि ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव ( Neerav Modi ) के प्रत्यर्पण के भारत के आग्रह को हाल ही में आगे की कार्रवाई के लिए अदालत को प्रेषित किया है. ईडी ने नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के मामले में पिछले साल मई में पहला आरोप पत्र दायर किया था. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस शाखा में हुए कथित घोटाले की जांच कर रहे हैं. इसमें नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी तथा अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर ये एजेंसियां जांच कर रही हैं.
(इनपुट एजेंसियों से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं