- मिसाइल को INS Chennai से लांच किया गया
- इसने अपने टारगेट को सटीकता से हिट किया
- ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस मिलकर विकसित किया है
भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक (stealth destroyer) से कामयाब परीक्षण का वीडियो जारी किया है. डिफेंस रिचर्स एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (DRDO) ने बताया था कि मिसाइल को रविवार को INS Chennai से लांच किया गया और इसने अरब सागर में अपने टारगेट को सटीकता (Pin Point) से हिट किया.गौरतलब है कि 'प्राइम स्ट्राइक हथियार' के रूप में ब्रह्मोस लंबी दूरी के टारगेट को निशाना बनाकर युद्धपोत की अजेयता को सुनिश्चित करेगा. इस प्रकार विध्वंसक युद्धपोत भारतीय नौसेना का एक घातक प्लेटफॉर्म बन गया है. ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से डिजाइन, विकसित और उत्पादित किया है.
देश की बड़ी उपलब्धि, एंटी रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम' का सुखोई फाइटर प्लेन से सफल परीक्षण
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सफल परीक्षण के लिए भारतीय नौसेना, ब्रह्मोस और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की टीम को बधाई दी है, वहीं, DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने इस सफल आयोजन के लिए डीआरडीओ, ब्रह्मोस,, भारतीय नौसेना और उद्योग से जुड़ी टीम के सभी कर्मचारियों और वैज्ञानिकों का धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइलें कई तरीकों से भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमताओं में इजाफा करेंगी.
एंटी सबमरीन सुपरसोनिक मिसाइल 'SMART' का सफल परीक्षण, वॉरशिप पर होगी तैनात
हाल ही में भारत ने ओडिशा में बालासोर स्थित एकीकृत प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया था, जिसकी मारक क्षमता लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तक है. रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया था कि सतह से सतह पर मार करने वाली यह क्रूज मिसाइल स्वदेशी बूस्टर और ‘एअरफ्रेम' के साथ भारत में निर्मित अन्य उप-प्रणालियों जैसी विशिष्टताओं से लैस है. भारत ने लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीन से लगी सीमा पर सामरिक महत्व के कई स्थानों पर काफी संख्या में ब्रह्मोस मिसाइलों को तैनात किया हैं। पिछले कुछ सप्ताह में भारत ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस और एंटी रेडिएशन मिसाइल रूद्रम-1 शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं