दिल्ली के कई स्कूलों और सेंट स्टीफंस कॉलेज में बम रखे होने की कॉल आई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. बम की धमकी वाली कॉल पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में आई है, इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली के स्कूलों में बम रखा होने की सूचना मिली है. पिछले कुछ महीनों से ऐसी ढेरों कॉल आ चुकी हैं. लेकिन ये सभी कॉल फर्जी साबित हुई हैं. कई बार स्कूल के बच्चे भी ऐसी कॉल कर देते हैं.

दिल्ली के एल्कॉन स्कूल को बम की धमकी
पूर्वी दिल्ली के कई स्कूलों को बम रखे होने की धमकी मिली, तो स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस तुरंत एक्शन में आई और स्कूलों में जांच करने के लिए पहुंची. स्कूल प्रशासन ने एहतियातन छात्रों को स्कूल कैंपस से बाहर निकाल लिया है. हालांकि, पुलिस को अभी तक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु अभी तक नहीं मिली है. वैसे बता दें कि ऐसी ज्यादातर कॉल्स आमतौर पर झूठी निकलती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

बम की धमकी मिलने पर सेंट स्टीफंस के बाहर खड़े स्टूडेंट्स
नोएडा के स्कूल में बम होने की धमकी
दिल्ली से सटे नोएडा के शिव नादर स्कूल में भी बम होने की धमकी दी गयी है. ये धमकी ईमेल के माध्यम से दी गयी है. स्कूल प्रबंधन के द्वारा सभी छात्रों को उनके घर वापस भेजे जाने के लिए कहा गया है. मामले की जांच मे जुटी पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर मौजूद है. बता दें कि इससे पहले 6 फ़रवरी को भी नोएडा के चार स्कूलों में बम रखे होने की जानकारी दी गयी थी, लेकिन कुछ मिला नहीं.

नहीं थम रहा स्कूलों को धमकी मिलने का सिलसिला
एनसीआर के स्कूलों में धमकी भरे मेल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 7 फरवरी की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को ऐसी ही धमकी मिली. इनमें नोएडा का एक नामी स्कूल भी था. जिसके बाद स्कूल की तरफ से आज के लिए सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई और पैरेंट्स को सूचना दी गई. जिसके बाद पैरेंट्स काफी परेशान हो गए. दरअसल, आज सुबह शिव नादर स्कूल की तरफ से एक नोटिस सभी पैरेंट्स को भेजा गया.

नोएडा के शिव नादर स्कूल में मौजूद पुलिस अधिकारी
स्कूल बंद, प्रिंसिपल ने क्या कुछ बताया
यह स्कूल की प्रिंसिपल ने भेजा था, जिसमें लिखा था कि "प्रिय माता-पिता, यह साझा करना है कि हमें परिसर में छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा मिला है. इसलिए हम सभी के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक अभियान पूरा करने के लिए शुक्रवार, 7 फरवरी, 2025 को परिसर को बंद कर रहे हैं. कृपया इसमें हमारा सहयोग करने के लिए अपने बच्चे को घर पर रखें, जो लोग पहले ही बसों में चढ़ चुके हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से घर वापस भेज दिया जाएगा.
अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
इस नोट के मिलते ही पैरेंट्स के बीच अफरा-तफरी मच गई क्योंकि तब तक बच्चे स्कूल के लिए निकल चुके थे. इसके बाद पुलिस की तरफ से भी बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि शिव नादर स्कूल में स्पैम मेल द्वारा बॉम्ब थ्रेट प्राप्त होने पर थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस टीम, बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, बीडीडीएस टीम से सभी जगह चेकिंग कराई जा रही है. साइबर टीम द्वारा ई-मेल के संबंध में जांच की जा रही है. जनता से अनुरोध है कि वो अफवाह पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें.
गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही नोएडा के चार स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की और एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है. फिलहाल स्कूलों में लगातार मिल रही बम की धमकी रुकने का नाम नहीं ले रही है, चाहे वह दिल्ली हो या फिर नोएडा.
(आईएएनएस इनपुट्स के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं