उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सारे विपक्षी दल एक मंच पर आ जाएं फिर भी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में तीन सौ से ज्यादा सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएगी. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को यहां नूरपुर में जनसभा को संबोधित कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस,लोकदल और ओवैसी सब मिल जायें, फिर भी 2022 में भाजपा तीन सौ से अधिक सीट जीतकर फिर एक बार सरकार बनाएगी. प्रदेश में भाजपा की लहर है, कांग्रेस में सिर्फ फोटो खिंचाने वाले रह गये हैं और समाजवादी पार्टी से गुंडे, माफिया और आअपराधी को माइनस कर दिया जाये तो सपा जीरो है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का 'महिला चुनाव घोषणा पत्र' जारी किया
सपा लोकदल के गठबंधन पर डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि पहले भी 2019 में इन दलों ने साथ आकर हश्र देख लिया है, सपा बसपा कांग्रेस भाजपा का स्पष्ट बहुमत देख बौखलाए हुए हैं. भाजपा विधायक के उद्घाटन के समय नारियल की जगह नवनिर्मित सडक के ही टूट जाने की घटना पर उन्होंने कहा कि जो दोषी होगा उसका इलाज किया जाएगा. इसके पूर्व उप मुख्यमंञी ने 193.21 करोड़ की लागत से 233 कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए ज्योतिबा फूले और काशीराम के नाम पर मार्ग का नाम रखने और जन नायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर अतिथि गृह का नाम रखने की घोषणा की.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
''लाल टोपी मतलब यूपी के लिए रेड अलर्ट'', पीएम मोदी के बयान पर सियासी घमासान तेज
सहारनपुर में 292 करोड़ रूपये की लागत से 115 विकास योजनाओं का लोकार्पण ओर शिलान्यास करने के बाद प्रदेश के सहारनपुर में एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात साल मे सात दिन की छुटटी नही ली. उन्होंने कहा कि मोदी न होते तो अयोध्या मे रामलला का भव्य मन्दिर न बनता , जम्मू कश्मीर से धारा 370 न हटती. मोदी जी की सरकार से पहले दूसरी सरकार यह खुद मानती थी कि केन्द्र गरीबों के विकास के लिये एक रूपया भेजता है तो गरीब तक 15 पैसे पहुचते हैं लेकिन मोदी जी और योगी जी की सरकार में यह पूरा रूपया गरीब के पास पहुंच रहा है.
'PM घबराए हुए हैं, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं' : जया बच्चन
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं