- भोपाल से सांसद हैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर
- प्रज्ञा ठाकुर का विवादों से पुराना नाता
- क्षत्रिय सम्मेलन में की थी शिरकत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने सीहोर में एक क्षत्रिय सम्मेलन में शिरकत की और वहां उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित किया. BJP सांसद ने कहा, 'हमारे धर्म शास्त्रों में समाज की व्यवस्था के लिए 4 वर्ग तय किए गए हैं. क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो, बुरा नहीं लगता है. ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो, बुरा नहीं लगता. वैश्य को वैश्य कह दो, बुरा नहीं लगता. शूद्र को शूद्र कह दो, बुरा लग जाता है. कारण क्या है, क्योंकि नामसझी है, क्योंकि समझ नहीं पाते हैं.'
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि उन लोगों पर जनसंख्या नियंत्रण नियम लागू होना चाहिए, जो राष्ट्र के खिलाफ काम करते हैं. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वालों के खिलाफ कोई कानून नहीं होना चाहिए. दिल्ली में जारी किसान आंदोलन पर वह कहती हैं कि लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस द्वारा इस आंदोलन को नियंत्रित किया जा रहा है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये कैसे बयान हैं? क्षत्रिय को क्षत्रिय कह दो बुरा नहीं लगता, शूद्र को शूद्र कह दो बुरा लगता है? क्या ये. जातिवाद नहीं @narendramodi @jpdhanopiaINC @OfficeOfKNath @ndtvindia @ndtv @vinodkapri @anandrai177 @TCGEHLOT ये है जातिगत अवधारणा की समझ? @AunindyoC @manishndtv pic.twitter.com/Vt8I950Pmg
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) December 12, 2020
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि कृषि कानूनों में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है और जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) का नाम लिए बगैर कहा कि भगवा संगठनों को आतंकवादी कहने वाले लोग क्षत्रिय नहीं हो सकते. ऐसे लोगों को राजा नहीं कहा जाना चाहिए.
VIDEO: प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़े बोल, ममता बनर्जी पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं