- जल्द से जल्द यह सूचना देने को कहा गया
- संसदीय क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों की संख्या पूछी गई
- यह भी पूछा गया, इसमें से आपने कितनें केंद्रों का दौरा किया
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व ने पार्टी सांसदों से कोरोना टीकाकरण केंद्रों और वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी मांगी है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द इसकी सूचना दें. सांसदों से कहा गया है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले टीकाकरण केंद्रों की संख्या बताएं. इसके साथ ही इनमें से कितने केंद्रों का उन्होंने दौरा किया है और कितने टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, इसकी जानकारी भी दें. सांसदों से कहा गया कि उन्हें इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं डॉ. अनिल जैन और वी. सतीश ने विस्तार से जानकारी दी है.
'हम क्वॉड देशों के बीच सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे', क्वॉड समिट में बोले पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछली संसदीय दल की बैठक में सांसदों से कहा था कि वे अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की मदद करें. बुजुर्गों को टीका लगवाने में मदद दी जाए और टीकाकरण केंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाई जाए. बीजेपी संसदीय दल की बुधवार सुबह बैठक होगी. इस बारे में अनिल जैन रिपोर्ट बनाएंगे और पार्टी प्रमुख नड्डा को देंगे जिस पर नड्डा सांसदों को जानकारी देंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं