देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर जारी घमासान के बीच बीजेपी सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का बयान (Sudhanshu Trivedi On Congress) सामने आया है. उन्होंने सरकार की मंशा और कांग्रेस की तरफ से इस मुद्दे पर की जा रही राजनीति पर खुलकर बात की. बीजेपी नेता का कहना है कि बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Death) को उचित सम्मान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए एक बड़ी नींव रखने का काम किया था. उनके इसी योगदान को देखते हुए कैबिनेट बैठक में ये फैसला किया गया है कि मनमोहन सिंह की याद में एक स्मारक स्थल और समाधि बनाई जाएगी. ये बात गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी बता दी है.
ये भी पढ़ें-अलविदा LIVE: अंतिम यात्रा पर निकले पूर्व PM मनमोहन सिंह , जानिए हर अपडेट
#WATCH | Delhi: On the issue of allocating space for a memorial for former PM #DrManmohanSingh, BJP MP & party's National Spokesperson, Dr. Sudhanshu Trivedi says, "BJP and the NDA government led by PM Modi is fully committed to giving due respect to him who laid a major… pic.twitter.com/PHMQ6BgebS
— ANI (@ANI) December 28, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"दुख की घड़ी में राजनीति न करें कांग्रेस"
इसके साथ ही इस मुद्दे पर कांग्रेस की तरफ से की जा रही राजनीति को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने जिंदा रहते कभी डॉ. मनमोहन सिंह का सम्मान नहीं किया, आज उनके निधन के बाद वह राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने देश को याद दिलाते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री थे, जो नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के थे. वह 10 साल तक प्रधानमंत्री पद पर रहे. कम से कम आज दुख की इस घड़ी में कांग्रेस को राजनीति से बचना चाहिए.
जल्द बनाई जाएगी मनमोहन सिंह की समाधि
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार की बात है तो मोदी सरकार ने दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान देने का काम किया है. बीजेपी नेता का कहना है कि भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट के गठन और भूमि हस्तांतरण जैसी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद जो भी समय लगेगा, समाधि बनाने का काम जल्द से जल्द किया जाएगा.
कांग्रेस पर हमलावर सुधांशु त्रिवेदी
बता दें कि कांग्रेस की मांग है कि जिस जगह पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार हो, वहीं पर नकी समाधि बनाई जाए. जब कि सरकार का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया जाएगा. समाधि और स्मारक स्थल के लिए भी जगह जल्द आवंटित कर दी जाएगी. जगह देने में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है. इसका जवाब अब बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं