उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने बुधवार को विपक्ष पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी को हिन्दू मुसलमान के बीच खाई पैदा करने वाली तथा कांग्रेस पार्टी को एक ट्रस्ट की तरह काम करने वाली पार्टी बताया. भाजपा अध्यक्ष बुधवार को बहराइच के मटेरा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बगैर किसी दल या नेता का नाम लिए कांग्रेस (Congress) को निशाने पर लेते हुये सिंह ने कहा कि "एक वंशवादी पार्टी है जिसमें लोकतंत्र नहीं है. वह एक ट्रस्ट की तरह बेटा बेटी फिर उनके बेटा बेटी पार्टी चलाते हैं. ऐसे लोग विकास नहीं कर सकते."
लक्ष्मी हाथ के पंजे, हाथी और साइकिल पर नहीं आतीं : स्वतंत्र देव सिंह
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा लोकतांत्रिक दल है. हमारे पास अटल जी जैसा नेतृत्व रहा है व आज नरेंद्र मोदी जी हैं, जिनके पास दिल्ली में अपना मकान तक नहीं है. इनके परिवार के सदस्य पार्टी व सरकार में हस्तक्षेप नहीं करत. ये केवल देश व गरीबों के कल्याण हेतु राजनीति करते हैं व राष्ट्र के लिए समर्पित हैं.'' पार्टी द्वारा मटेरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना का नाम लेकर हिन्दू और मुसलमान को लड़वाना चाहते हैं, लेकिन ये मोदी और योगी का शासन है जिसमें हिन्दू और मुसलमान मिलकर गरीबी से लड़ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'नेतागिरी का मतलब किसी को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं' : लखीमपुर कांड के बाद UP BJP चीफ की नसीहत
उन्होंने कहा, ‘‘सपा के शासन में गुंडे जेल से फोन कर देते थे और बिल्डर मिट्टी तक नहीं डाल पाता था. गुंडों के खिलाफ पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती थी. गुंडे निकलते थे तो लोग इत्र छिड़कते थे और पुलिस झाड़ू लगाती थी. आज योगी सरकार में वही गुंडे जेल के बाहर निकलने से डरते हैं कि कहीं उनकी गाड़ी न पलट जाए और वह कहीं निपट ही न जाएं.'' स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास, राष्ट्रवाद और ईमानदार नेतृत्व के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
सवाल इंडिया का : दिल्ली में उत्तर प्रदेश चुनाव पर मंथन, पीएम मोदी के दौरे से पहले अहम बैठक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं