मुंबई की उत्तर मध्य सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है. उज्ज्वल निकम 26/11 मामले सहित कई बड़े मामलों के वकील रहे हैं. भाजपा ने पूनम महाजन का टिकट काटकर उज्ज्वल निकम को चुनाव मैदान में उतारा है. इस सीट पर काफी समय से भाजपा मंथन कर रही थी. कांग्रेस ने इस सीट पर वर्षा गायकवाड को टिकट दिया है.
टिकट मिलने पर उज्ज्वल निकम ने कहा, "ये बात सही है कि राजनीति मेरे लिए नई है, लेकिन जिस आत्मविश्वास से बीजेपी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है, मै इसे अच्छी तरह से निभाऊंगा. हनुमान जयंती का मेरा जन्म है. मैं पॉजिटिव काम करता हूं और पॉजिटिव ही सोचता हूं. पूनम महाजन से मेरे पुराने सम्बन्ध है. प्रमोद महाजन हत्या का मामला मैने चलाया. तब मैने देखा है पूनम स्टुडियस लेडी हैं. मैं जरूर उनसे मिलूंगा क्योंकि उन्होंने इस लोकसभा का दस साल प्रतिनिधित्व किया है. मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि पूनम महाजन की नाराजगी दूर करूं और इस लोकसभा क्षेत्र के ज्वलंत सवालों पर उनसे चर्चा करूं."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेताओं ने कहा है कि पूनम महाजन के टिकट काटने का निर्णय संगठनात्मक प्रतिक्रिया पर आधारित था. हालांकि, कुछ समय से संकेत मिल रहे थे कि पूनम महाजन का टिकट कटेगी, लेकिन उनकी जगह दूसरे उम्मीदवार को चुनने में पार्टी को समय लगा.

पूनम महाजन के पिता प्रमोद महाजन की हत्या के मामले में भी उज्जवल निकम ही अभियोजक थे. प्रमोद महाजन की अप्रैल 2006 में एक विवाद के बाद उनके भाई प्रवीण ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पूनम महाजन भाजपा की युवा शाखा की पूर्व अध्यक्ष भी रही हैं.
देश में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में, यानी लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर कुल 1679891 मतदाता थे. उस चुनाव में BJP प्रत्याशी पूनम महाजन को जीत हासिल हुई थी, और उन्हें 486672 वोट हासिल हुए थे. वहीं उनके मुकाबले में संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह दूसरे स्थान पर रही थीं. 2014 में भी पूनम महाजन ने प्रिया दत्त को इस सीट पर चुनाव में हराया था. मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं