बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill And Melinda Gates Foundation) ने 2024 के लिए 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर के अपने सबसे बड़े वार्षिक बजट की सोमवार को घोषणा की. इसका एक हिस्सा हेल्थ इनोवेशन (Health Innovation) को आगे बढ़ाने में खर्च किया जाएगा. यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है. फाउंडेशन ने 2026 तक अपने वार्षिक खर्च को नौ अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने की भी प्रतिबद्धता जताई.
दावोस में वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम (World Economic Forum) यानी डब्ल्यूईएफ (WEF) की वार्षिक बैठक से पहले गेट्स फाउंडेशन ने यह घोषणा की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिल गेट्स ने कहा, ‘‘ हर दिन, नवजात शिशु तथा छोटे बच्चे जान गंवा देते हैं. मातओं की जन्म देते समय मृत्यु हो जाती है, जिससे परिवार तबाह हो जाते हैं. इन सब ने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है. यह अस्वीकार्य है, खासकर जब हमने पहले ही ऐसे कई समाधान विकसित कर लिए हैं जो उनकी जान बचा सकते हैं. एक मजबूत, अधिक स्थिर दुनिया के निर्माण की नींव अच्छे स्वास्थ्य के आधार पर ही रखी जा सकती है.''
ग्लोबल हल्थ में इन्वेस्ट हमारे फ्यूचर में इन्वेस्ट- मेलिंडा फ्रेंच गेट्स
गेट्स फाउंडेशन की को-चेयरमैन मेलिंडा फ्रेंच गेट्स (Melinda French Gates) ने कहा, ‘‘ ग्लोबल हल्थ में इन्वेस्ट हमारे फ्यूचर में इन्वेस्ट है. जब दुनिया प्रूवन सॉल्यूशन पर पैसा लगाती है, तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत, हेल्थ एंड रेजिलिएंट कम्युनिटीज का निर्माण करती है.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं