बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को यहां दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात के अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा की.
बिहार के दो बड़े नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे दिन हुई जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने के बाद, कुमार मीसा भारती के घर गए जहां लालू प्रसाद रह रहे हैं. कुमार ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि वह लालू प्रसाद के साथ फोन पर संपर्क में थे, और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने और उनसे प्रत्यक्ष रूप से मिलना महत्वपूर्ण था, इसलिए वह उनसे मिले. गौरतलब है कि हाल ही में लालू प्रसाद का गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था.
एक सूत्र ने कहा कि दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की. नीतीश कुमार अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी नेताओं से मिल सकते हैं.
नीतीश कुमार अतीत में कई बार कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दे चुके हैं. फरवरी में, कुमार ने इस बात पर जोर दिया था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीट से कम सीट पर सिमट जाएगी.
कुमार ने पिछले साल सितंबर में भी दिल्ली का दौरा किया था जब उन्होंने शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, डी राजा, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव जैसे नेताओं से मुलाकात की थी. जद (यू), राजद, कांग्रेस और वाम दल बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली में ED के सामने पेश हुए तेजस्वी यादव, करीब 9 घंटे तक चली पूछताछ
"...यह कौन सी नई बात है?", ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं