- मृतक की पहचान अब्दुल सत्तार के रूप में हुई
- घायलों का इलाज गुप्त ठिकाने पर किए जाने की बात
- मदरसे के आसपास रहने वाले लोग फरार
बांका (Banka) के टाउन थाना के नवटोलिया स्थित मदरसा (Madarsa) में विस्फोट (Blast) होने से भवन पूरी तरह से जमींदोज हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार व्यक्ति घायल हो गए. इस घटना को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है. विस्फोट इतना भयानक था कि मदरसा पूरी से तरह से जमींदोज हो गया और मदरसे का एक हिस्सा सड़क के दूसरे किनारे जाकर गिर गया. घटना के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के हिसाब से विस्फोट मदरसा के बगल में स्थित एक कमरे में हुआ था जो कि बंद है. इसका प्रमाण भी कमरे के फ्लोर और छत पर साफ दिख रहा है.
ग्रामीणों की मानें तो सुबह आठ बजे के आसपास जोर का धमाका होने के बाद पूरा क्षेत्र धुंआ से भर गया. गांव की महिलाएं भी जोरदार विस्फोट होने की बात कह रही हैं. घटना के बाद से मदरसे के आसपास रहने वाले लोग फरार हैं. महिलाएं ही सामने आकर विस्फोट होने की बात कह रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विस्फोट में चार लोगों के जख्मी होने और एक की मौत होने की सूचना है. जख्मी व्यक्तियों का इलाज गुप्त ठिकाने पर किए जाने की बात कही जा रही है. मृतक की पहचान अब्दुल सत्तार के रूप में हुई है जो कि मदरसे में इमाम थे.
अफगानिस्तान में स्कूल के निकट धमाके में 40 की मौत, 52 घायल : अधिकारी
फिलहाल बांका के एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, बांका के थानाध्यक्ष शंभु यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वाड और एसएफफल की टीम को बुलाया गया है. प्रथम दृष्टया बम विस्फोट की बात बांका पुलिस भी कह रही है. घटना के बाद बांका के एसपी अरबिंद कुमार गुप्ता ने भी घटनास्थल की जांच की. उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं