बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से ऑफलाइन मोड में क्लास शुरू करने का फैसला किया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. 22 फरवरी को जारी प्रेस रिलीज में यूनिवर्सिटी ने कहा है, "विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने के क्रम में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए छात्रावास 17 फरवरी, 2021 से खोले गए व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हाईब्रिड (ऑफलाइन व ऑनलाइन) मोड में कक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं.'
रिलीज में कहा गया है, "काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लिए छात्रों का हित एवं सुरक्षा सर्वोपरि है और भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए #BHU को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है. भविष्य में भी स्थिति में सुधार के साथ साथ सरकार के दिशानिर्देशों के आलोक में छात्र हित में समुचित निर्णय लिये जाएंगे."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के लिए छात्रों का हित एवं सुरक्षा सर्वोपरि है और भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए #BHU को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। भविष्य में भी स्थिति में सुधार के साथ साथ सरकार के दिशानिर्देशों के आलोक में छात्र हित में समुचित निर्णय लिये जाएंगे। pic.twitter.com/cgdMuAfMxH
— BHU Official (@bhupro) February 22, 2021
कोविड-19 महामारी की वजह से विश्वविद्यालय में करीब सालभर से पठन-पाठन बंद है. स्थिति में सुधार होने के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की थी और अपनी मांगों के समर्थन में यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर कई दिनों से धरना दे रहे थे. पुलिस प्रशासन ने धरना दे रहे पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और मेन गेट खाली करवा लिया है.
वाराणसी: बीएचयू में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, रोजगार देने की मांग
विश्वविद्यालय प्रसासन ने प्रेस रिलीज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपील की है कि विश्वविद्यालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखें एवं मेन गेट पर आवागमन को बाधित न करें. इससे आमजनों और बाहर सेआने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यूनिवर्सिटी ने कहा है कि कोविड की वजह से छात्रों एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं